पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्थान कैडर की आईपीएस को बनाया स्मृति ईरानी की पीएस

राजस्थान कैडर की आईपीएस को बनाया स्मृति ईरानी की पीएस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटाे: बीनिता ठाकुर।
जयपुर। भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी बीनिता ठाकुर को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी की निजी सचिव पद पर नियुक्ति दी गई है। ठाकुर मुख्य रुप से हायर एज्युकेशन विभाग का काम देखेंगी।

केंद्रीय कार्मिक एवं ट्रेनिंग मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी जे श्रीनिवासन के आदेश नुसार राजस्थान कैडर की 1996 की IPS अधिकारी ठाकुर की नियुक्ति आगामी 17 दिसंबर 2016 तक रहेगी। क्योंकि ठाकुर की केंद्र में प्रतिनियुक्ति को सात साल हो जाएंगे। इससे अधिक समय तक लगातार प्रतिनियुक्ति पर नहीं रह सकते। ठाकुर वर्तमान में सीबीआई में डीआईजी की पोस्ट पर कार्यरत है।

ठाकुर राजस्थान में अलवर जिले की रहने वाली है। इससे पहले वह प्रदेश के बारां, करौली, हनुमानगढ़ व गंगानगर की जिला एसपी रह चुकी है। 16 दिसंबर, 2009 में वह सीबीआई दिल्ली में एसपी की पोस्ट पर प्रतिनियुक्ति पर गई थी। अब तक सीबीआई में ही कार्यरत है, लेकिन अब वे डीआईजी बन चुकी है।
आगे देखें: दाे साल पहले सम्‍मानित हो चुकी हैं बीनिता ठाकुर-