जयपुर डेयरी उत्पाद।
जयपुर। जयपुर डेयरी में तीन महीने पहले फ्लेवर्ड मिल्क पैकिंग के लिए 68 लाख रुपए की खरीदी स्टार लाइजर मशीन धूल फांक रही हैं। दरअसल, डेयरी अभी डिमांड के अनुरुप महज 3 हजार बॉटल्स फ्लेवर्ड मिल्क की सप्लाई कर रहा है और इसके लिए पहले से ही एक छोटी मशीन काम में ली जा रही है। ऐसे में लाखों रुपए खर्च कर नई मशीन खरीदने का तुक समझ नहीं आ रहा है।
जानकारी के अनुसार डेयरी में पहले से पैकिंग के लिए छोटी मशीन लगी हुई। इसकी पैकिंग क्षमता के अनुरूप ही फ्लेवर्ड मिल्क सप्लाई नहीं हो रहा है। ऐसे में अधिकारियों का कहना है कि डेयरी को फिलहाल नई मशीन स्टार लाइजर मशीन की जरूरत ही नहीं थी।
प्लास्टिक और कांच की बॉटल पर अटकी बात:
सूत्रों के अनुसार मशीन पैकिंग को लेकर अधिकारी अभी तक यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि मशीन से फ्लेवर्ड मिल्क प्लास्टिक और कांच की बॉटल में से किस में पैक किया जाएगा। दरअसल, यह मुद्दा दो शाखाओं के अधिकारियों के बीच में फंसा हुआ है। एक शाखा कांच की बॉटल खरीदने पर जोर दे रहा है। वहीं दूसरी शाखा प्लास्टिक बॉटल में पैकिंग करने की जोर दे रही है। मशीन डेयरी में फ्रेश उत्पाद शाखा में रखी हुई है।
अधिकारी कहिन:
जयपुर डेयरी के चेयरमैन ओम प्रकाश पूनिया ने कहते हैं, मशीन की सैटिंग कर दी गई है। वर्तमान में मशीन ट्रायल पर चल रही है। डेयरी में मॉडर्नाइजेशन के लिए यह मशीन खरीदी गई है।