फोटो: कार्यक्रम के दौरान एक जन प्रतिनिधि।
जयपुर। श्रीकल्पतरु संस्थान की और से चलाये जा रहे अभियान के तहत विधान सभा परिसर एवं ज्योतिनगर विधायक आवास परिसर में पौधारोपण किया गया। विश्व ओजोन दिवस पर आयोजित इस पौधारोपण कार्यक्रम में करीब एक दर्जन विधायक शामिल हुए।
पौधारोपण में शामिल हुए ये विधायक :
विधायक अमृता मेघवाल, विधायक अनीता कटारा, विधायक ललित मीणा, विधायक ओटाराम देवासी, विधायक तरुण राय कागा, विधायक झाबर सिंह खर्रा, विधायक नारायण सिंह देवल, विधायक मदन राठोर, भाजपा नेता मदन लाल सैनी, पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई सहित कई नेताओं ने पौधारोपण किया।
5 लाख पौधे लगाएगा कल्पतरु संस्थान:
कार्यक्रम के संयोजक कल्पतरु संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु लांबा ने बताया की अभियान के तहत प्रदेश में पांच लाख पौधे लगाय जायेंगे। इस मौके पर तुलसी के पौधे भी वितरित किये गए।