पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाईलैंड के नेशनल स्पोर्ट्स मुथाई के फ्री डेमोस्ट्रेशन में उत्साहित हुए जयपुराइट्स

थाईलैंड के नेशनल स्पोर्ट्स मुथाई के फ्री डेमोस्ट्रेशन में उत्साहित हुए जयपुराइट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। यूं तो जयपुर यूथ भी स्‍पोट्स में क्रिकेट और फुटबॉल या टेनिस में ही अधिक दिलचस्‍पी रखता है लेकिन पिछले दिनों जब शहर में थाईलैंड के नेशनल स्पोर्ट्स के एक डेमोस्‍ट्रेशन कार्यक्रम में जयपुर के युवक-युवतियों ने मुथाई खेल में भी खासी रुचि दिखाई।
यह डेमोस्‍ट्रेशन कार्यक्रम शहर के जवाहर नगर स्थित एसवी पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ। इसमें 100 से अधिक स्टूडेंट्स ने मुथाई का प्रदर्शन किया।
मुथाई कोच श्रीराम चौधरी ने बताया, मुथाई एसोसिएशन राजस्थान की ओर से हुए कार्यक्रम में डेमोस्ट्रेशन के साथ सेल्फ डिफेंस की फ्री ट्रेनिंग कार्यक्रम भी हुआ। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को मुथाई की बारीकियां बताई गई और थाईलैंड से इस खेल का संबंध भी समझाया गया। साथ ही मार्शल आर्ट और जूडो के बारे में भी बताया गया। इसमें गर्ल्स ने भी पार्टिसिपेट किया, जिनको सेल्फ डिफेंस के बारे में बताया गया।