पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन कार्ड नहीं होने से भामाशाह के नामांकन में हो रही है परेशानी

राशन कार्ड नहीं होने से भामाशाह के नामांकन में हो रही है परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भामाशाह कार्ड की प्रतिकात्‍मक तस्‍वीर।
जयपुर। नए राशन कार्ड का वितरण नहीं होने से शहर के कई परिवारों को भामाशाह योजना में नामांकन कराने में दिक्कत हो रही है। लोगों को शिविर में आने के बावजूद बेरंग लौटना पड़ रहा है। निगम के पांच वार्डों में बुधवार को आयोजित शिविर की मॉनिटरिंग करने वाले अफसरों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

नए राशन कार्ड के आवेदन के समय कई परिवारों के एकल होने पर आवेदन अलग-अलग भरे थे। एक साल बीत गया लेकिन राशन कार्ड नहीं बन पाए हैं। एक साल के दौरान बहुओं के नाम राशन कार्ड में अंकित नहीं हो पाने से उनका भामाशाह योजना में पंजीयन नहीं हो रहा है।
नामांकन शिविर में अव्यवस्थाएं :
शिविर में बैंक खाता खुलवाने के लिए एक-एक काउंटर होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। खाता खुलवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों का कहना है कि इससे पूर्व आयोजित शिविरों में शिविरों में बैंकों के तीन अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे।