पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल टीम करेगी सिलोकोसिस बीमारी का इलाज

मोबाइल टीम करेगी सिलोकोसिस बीमारी का इलाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभा संवाददाता. जयपुर
राज्य सरकार ने माना है कि प्रदेश में जिन क्षेत्रों में खनन हो रहा है, वहां सिलिकोसिस के लक्षण पाए गए हैं। इसकी रोकथाम के लिए राज्य सरकार अब खनन क्षेत्रों में अभियान चलाएगी, मोबाइल टीमें भेजेगी।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने बुधवार को विधानसभा में सपोटरा से कांग्रेस विधायक रमेश मीणा की ओर से शून्यकाल में उठाए गए मामले पर यह बात कही। रमेश मीणा ने कहा कि प्रदेश के जिन १६—१७ जिलों में खनन कार्य, सीमेंट प्लांट, सिरेमिक उद्योग आदि हैं, वहां ३० लाख से अ​धिक लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं।​ जिसमें सबसे ज्यादा एससी और एसटी वर्ग के लोग शामलि हैं।
इसका जवाब देते हुए राठौड़ ने कहा कि खनन क्षेत्रों में सिलिकोसिस के मामलों की पहचान के लिए सर्वे करवाया जाएगा। साथ ही संबंधित क्षेत्रों में मोबाइल टीमें भेजी जाएंगी। लोगों को जागरूक करते हुए मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इस पर मीणा ने सवाल खडा किया कि जो लोग इन स्थानों पर काम पर लगे हैं, वे अत्यंत गरीब हैं, ऐसे में सरकार मास्क उपलब्ध कराए, इस पर चिकि​त्सा मंत्री राठौड ने सहमति जताई।