पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जहां बारिश नहीं, वहां गिरदावरी के आदेश

जहां बारिश नहीं, वहां गिरदावरी के आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को विधानसभा में घोषणा की कि प्रदेश में 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक गिरदावरी की जाएगी। इस संबंध में आदेश दे दिए गए हैं। जिन गोशालाओं की रिपोर्ट तहसीलदारों के माध्यम से आ चुकी है, उन्हें शीघ्र ही अनुदान जारी कर दिया जाएगा।
कटारिया ने शून्यकाल में इस संबंध में सांचोर विधायक सुखराम विश्नोई ने अपने क्षेत्र के 30 गांवों में बारिश नहीं होने पर अकाल की स्थिति​ घोषित करने की बात की थी। इस पर जवाब देते हुए मंत्री कटारिया ने कहा कि वर्षा की कमी को देखते हुए सरकार ने एक सितम्बर से पहले ही प्रयास शुरू कर दिए थे।
गिरदावरी के निर्देश दिए गए थे, लेकिन सितम्बर के पहले सप्ताह में बारिश होने के कारण इसे सात सितम्बर से शुरू करवाने का निर्णय किया गया। उस दौरान भी वर्षा जारी रहने के कारण हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक गिरदावरी के आदेश दिए गए हैं।
हाल ही हुई वर्षा के बाद प्रदेश में दो-तीन जिले ही ऐसे हैं, जहां वर्षा का स्तर औसत से कम रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो गोशालाएं अकाल से प्रभावित हैं उन गोशालाओं को प्राथमिकता से अनुदान दिया जाएगा।