जयपुर। अभी तक घर और कार ही ईएमआई पर खरीदे जा रहे हैं लेकिन जयपुर में अब सर्जरी भी ईएमआई पर हो पाएगी। यह ईएमआई की सुविधा पेशेंट्स को गवर्नमेंट और प्राइवेट बैंक देंगे।
जयपुर में पेशेंट्स को यह सुविधा नोवा मेडिकल सेंटर पर मिलेगी। नोवा मेडिकल सेंटर्स के संस्थापक और चेयरमैन सुरेश
सोनी ने बताया कि पेशेंट्स को सर्जरी की बेहतर सुविधाएं मिल पाएं। हर क्लास के व्यक्ति के लिए सर्जरी करवाना आसान हो पाए। इसे मद्देनजर रखते हुए सेंटर ने पेमेंट सॉल्यूशन की अग्रणी कंपनी पाइन लैब्स के साथ टाइअप करके ईएमआई स्कीम लांच की है।
पेशेंट्स अपनी सुविधा के मुताबिक सर्जरी के खर्च का भुगतान तीन, छह, नौ और बारह महीनों में करने का विकल्प चुन सकेंगे। इस सेंटर की ओर से यह स्कीम सभी सर्जिकल सेंटर्स, नोवा स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल्स और फर्टिलिटी सेंटर्स, नोवा आईवीआई फर्टिलिटी में लागू कर दी गई है।
इस विकल्प से पहले से मौजूद भुगतान तरीकों में इजाफा होगा। नोवा के सभी से केंद्रों में क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने सुविधा पहले ही मौजूद है। ईएमआई का विकल्प निम्न बैंकों के सभी क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए उपलब्ध होगा। -
भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक, एक्सिस बैंक, सिटी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, एचएसबीसी बैंक।