(फोटो। हेडमास्टर के निलंबन का विरोध करते ग्रामीण।)
जयपुर। राजकीय प्रवेशिका संस्कृत स्कूल कनकपुरा के हेडमास्टर की संस्कृत निदेशालय में पहुंची शिकायत के बाद उन्हें 20 अगस्त को निलंबित किया गया था। निलंबन के 20 दिन बाद बुधवार को ग्रामीणों ने निलंबन वापसी को लेकर स्कूल पर ताला लगा दिया। स्कूल की एक शिक्षिका की शिकायत के बाद उन्हें निलंबित किया गया था।
इतने दिन तक तो हेडमास्टर हनुमान सहाय ने कुछ नहीं किया, अब अचानक ग्रामीणों को निलंबन के विरोध में उतार दिया। सुबह स्कूल खुलने के समय ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला लगा दिया और निलंबन वापसी की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि हेडमास्टर का निलंबन रद्द किया जाए। उधर, संस्कृत विभाग का कहना है कि हेडमास्टर के खिलाफ स्कूल की एक अध्यापिका ने शिकायत की थी। इसमें शिक्षिका ने अनावश्यक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया था। जांच में शिकायत सही पाई गई थी।
Photo by Vinod Mittal.