पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएमएस की इमरजेंसी के पास भरा पानी, मरीज होते रहे परेशान

एसएमएस की इमरजेंसी के पास भरा पानी, मरीज होते रहे परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: एसएमएस अस्‍पताल में भरा पानी।)
जयपुर। एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी के पास बुधवार को पानी भरने से सैंकड़ों मरीजों और स्टाफ और परिजनों को परेशान होना पड़ा। पूरी गैलेरी में पानी भरने से लोगों को पानी में से ही निकलना पड़ा।
गैलेरी से लेकर इमरजेंसी सीटी स्केन मशीन तक पानी भरने से मरीजों को जांच के लिए ले जाने में परिजनों को खासी परेशानी हुई। वहीं दूसरी ओर डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ भी पानी में से ही बचकर निकलने का प्रयास करता रहा।
इमरजेंसी के पास पानी भरने के बारे में अस्पताल प्रशासन को कोई जानकारी ही नहीं थी और उन्होंने पता करने की बात कही। ओपीडी और इमरजेंसी में आने वाले केस यहां से होकर गुजरते रहे लेकिन पानी को साफ नहीं किया गया। दोपहर बाद तक पानी भरा रहा और शाम को भी मरीज परेशान होते रहे।
Photo by Sandeep Sharma.