जयपुर। हाल ही में 5 सितम्बर को
शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी स्टूडेंट्स से टेक्नोलॉजी के जरीए रुबरू हुए तो उन्होंने 'डिजिटल इंडिया' की बात कही थी और उनके जन्म दिन 17 सितम्बर को इसी तर्ज पर जयपुर में चार सेटेलाइट स्टडी सेंटर्स लॉन्च किए गए। लाॅन्चिंग कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री मोदी के आदमकद पोस्टर्स्ट लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र रहे।
गौरतलब है कि शहर में इन सेंटर्स के जरिए 11वीं व 12वीं के स्टूडेंट्स को पढ़ाया जाएगा। एक्सपर्ट इन सेंटर्स पर सेटेलाइट टेक्नोलॉजी के जरिए अकाउंट्स, बिजनेस स्टडी, इकोनॉमी जैसे टफ सब्जेक्टस पढ़ाएंगे।
लाइव होंगे सवाल-जवाब :
किसी सबजेक्ट्स में प्रोबलम होने पर स्टूडेेंट्स फैकल्टी से लाइव सवाल कर सकेंगे और एक्सपर्ट उनके जवाब भी लाइव देंगे। इसमें वे स्टूडेंट्स भी शामिल हो सकेंगे, जो कि सुविधआओं के अभाव में बेहतर शिक्षा पद्धती से वंचित रह जाते थे। सीए कोचिंग इंस्टीट्यूट प्रो एजुकेशन की ओर से स्थापित इन सेंटर्स को 'पाठशाला' नाम दिया गया है।
जयपुर में चार और देशभर में 30 पाठशालाएं :
जयपुर शहर में शास्त्री नगर, सोढ़ाला, मानसरोवर, मालवीयनगर सहित देशभर में एक साथ 30 पाठशाला सेंटर्स स्थापित किए गए हैं। जयपुर के अतिरिक्त कोलकता, दिल्ली, भुवनेशवर, रोहतक, रायपुर आदि अन्य शहरों में भी 17 सितम्बर से ही पाठशाला सेंटर्स शुरू हो गए हैं।