जयपुर। कैटवॉक के जरिए स्टूडेंट्स का टैलेंट परखने की बात हो या ब्यूटी के साथ लॉजिक को जज करने की। अलग-अलग थीम पर हुए फैशन शो में स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी देखने को मिली।
ये शो महिला पॉलटेक्नीक कॉलेज में यूथ वीक के तहत आयोजित किया गया। शो में स्टूडेंट्स का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया जब उन्हें पता चला, कि टीवी एक्टर निर्भय वाधवा भी उनके बीच हैं। कार्यक्रम में सिंड्रेला इंडिया में होती तो कैसी दिखती? इंडो वेस्टर्न इंडियन गारमेंट विद् वेस्टर्न ट्विस्ट आदि थीम देखने को मिली। 70 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने टैलेंट दिखाया।
दुशासन बने जज:
शो को जज करने आए महाभारत में दुशासन का रोल करने वाले निर्भय वाधवा ने कहा, स्टूडेंट्स की ये कोशिश दिलचस्प है। जब मैं कॉलेज में था तब एक्टिंग किया करता था। बाद में इसी को अपना प्रोफेशन बनाया। यहां आए सात साल के यश राजस्थानी ने भी कॉमिक शेरों शायरी से स्टूडेंट्स को एंटरटेन किया।
यूथ वीक में फैशन शो के मौके पर स्टूडेंट्स ने रैम्प पर लैस और गोटे से ज्वैलरी बनाकर क्रिएटिविटी दिखाई। यूथ वीक के आखिरी दिन राजस्थानी परंपरा को दर्शाने के लिए मांडणा और सेलेड डेकोरेशन प्रतियोगिता रखी गई।
अध्यापिका अक्षया अग्रवाल ने बताया, शो की ड्रेस मैंने स्वयं डिजाइन किए हैं। तीन चले वीक में आखिरी दिन कॉलेज की प्राचार्या नीना स्वरूप ने यूथ वीक में हुई प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया। अंत में स्वरूप ने कहा, हमारा मोटिव स्टूडेंट्स को सही प्लेटफार्म देना है, कि वो क्रिएटिविटी से अपने आप को रिप्रजेंट कर सकें।