पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी स्कूल संचालकों ने फीस एक्ट में संशोधन के लिए राज्यपाल से लगाई गुहार

निजी स्कूल संचालकों ने फीस एक्ट में संशोधन के लिए राज्यपाल से लगाई गुहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। निजी स्कूल संचालकों ने फीस एक्ट में संशोधन की मांग को लेकर राज्यपाल को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि एक्ट में संशोधन नहीं हुआ तो शिक्षा व्यवस्था चरमरा जाएगी।

स्कूल शिक्षा परिवार की अध्यक्ष हेमलता शर्मा का कहना है कि पत्र में उनकी समस्याओं को लेकर आठ बिंदू अंकित किए गए हैं। इनमें कहा गया है कि सालाना 24 से 30 हजार रुपए लेने वाले स्कूलों को फीस एक्ट से राहत मिलनी चाहिए।
सरकार ने 28 नवंबर 2013 को इस संबंध में आदेश भी जारी किया था, लेकिन बाद में इसे लागू नहीं किया गया। अगर इस आदेश को लागू कर दिया जाए, तो हजारों स्कूल संचालकों को राहत मिल सकती है।