जयपुर। पीसीपीएनडीटी सेल की ओर से निरीक्षण के दौरान चौमू के अंजली अस्पताल में भ्रूण की लिंग जांच में लिप्त फर्जी चिकित्सक राकेश यादव को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।
पिछले साल 18 दिसंबर 2013 को गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी दलाल बृजमोहन धानका, अस्पताल कर्मचारी कमल, मकान मालिक विक्रम के माध्यम से करने के प्रकरण में पर्दाफाश किया था।
विशिष्ठ शासन सचिव (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग) नवीन जैन ने बताया कि पूर्व में पीबीआई पुलिस थाना ने दलाल बृजमोहन, कमल एवं विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन अस्पताल संचालक एवं फर्जी चिकित्सक राकेश यादव मौके से फरार हो गया था। आरोपी को प्रभारी मदनलाल शर्मा ने विशिष्ठ न्यायालय पीसीपीएनडीटी प्रकरण में पेश कर दो दिन में रिमांड पर लिया है। जिसका अनुसंधान जारी है।