पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियरिंग छात्र छात्राओं के साथ नौकरी के नाम पर लाखों रुपए की ठगी

इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं के साथ नौकरी के नाम पर लाखों रुपए की ठगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। वैशालीनगर इलाके में इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को नौकरी का झांसा देकर उनसे लाखों रुपए हड़पने और तीन माह तक ट्रेनिंग के नाम पर कोई वेतन नहीं देने का मामला सामने आया है।
इस संबंध में पीडित छात्र-छात्राओं ने वैशालीनगर थाने में एकेएस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर अजीत सिंह व कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस ने छात्रों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि पीडित छात्र संदीप गर्ग ने बताया कि मानसरोवर स्थित एक निजी कॉलेज में एक दिन एकेएस टेक्नोलॉजी कंपनी के डॉयरेक्टर व कर्मचारियों ने नौकरी लगाने का झांसा दिया और ट्रेनिंग के लिए बुला लिया।
आरोपियों ने 15 छात्र-छात्राओं से 10 हजार से 20 हजार रुपए बांड मनी के नाम ले लिए और सैलेरी के साथ वापस देने के लिए कहा लेकिन आरोपियों ने छात्र-छात्राओं को ना तो सैलेरी दी और ना ही उनसे ली गई बांड राशि वापस लौटाई।
छात्र-छात्राओं ने डॉयरेक्टर अजीत सिंह से सैलेरी और बांड राशि मांगी तो देने से इनकार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।