प्रतिकात्मक इलेस्ट्रेशन।
जयपुर। मानसरोवर के किरण पथ स्थित राजकीय डिस्पेंसरी में गुरुवार सुबह मरीजों और परिजनों ने प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना था कि अस्पताल में केवल एक डॉक्टर रहती हैं और वे मरीजों के साथ दुर्व्यवहार करती हैं। इस प्रदर्शन के चलते डिस्पेंसरी पहुंचे मरीजों को उपचार के लिए घंटों परेशान होना पड़ा।
लेडी डॉक्टर की मनमर्जी से नाराजगी:
जिला कांग्रेस समिति की सदस्य नीलम गौड ने कहा कि मरीजों और परिजनों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन डॉ. वंदना अपनी मनमर्जी के अनुसार काम करती हैं और उनका व्यवहार भी अच्छा नहीं है।
डॉक्टर ने कहा स्वार्थ की राजनीति कर रहे नेता :
इस मामले में डॉ. वंदना गुप्ता ने कहा कि लोगों की ओर से बेवजह मामले को तूल दिया जा रहा है। यहां कुछ राजनीतिक लोग अपने लाेग लगवाना चाहते हैं। इसी स्वार्थ की राजनीति के चलते यह सब किया जा रहा है।