पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरएएस अधिकारी असावा जाएंगे बैंकॉक

आरएएस अधिकारी असावा जाएंगे बैंकॉक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं देवस्थान विभाग उदयपुर में एडिश्नल कमिश्नर बाल मुकुंद असावा अगले माह अक्टूबर में एक ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने बैंकॉक जाएंगे। राज्य सरकार ने उनका नाम प्रस्तावित किया है।

कार्मिक विभाग के अनुसार बैंकॉक में आगामी 20 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक बैंकॉक में लीडरशिप डवलपमेंट प्रोग्राम फोर पब्लिक यूटिलिटी मैंनेजर इन एशिया का आयोजन किया जा रहा है। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का तमाम खर्च भारत सरकार का कार्मिक एवं ट्रेनिंग डिपार्टमेंट वहन करेगा। राज्य सरकार ने आरएएस असावा का नाम प्रस्तावित किया था। इस संबंध में अब आदेश जारी कर दिए गए हैं।