पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आबूधाबी में १८ घंटे अटके रहे हजयात्री, जयपुर से १०वीं फ्लाइट में ३ घंटे की देरी

आबूधाबी में १८ घंटे अटके रहे हजयात्री, जयपुर से १०वीं फ्लाइट में ३ घंटे की देरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: आबूधाबी एयरपोर्ट पर अटके हजयात्री।
जयपुर। तकनीकी खामी के कारण बुधवार को आबूधाबी में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद 18 घंटे तक अटके हजयात्रियों को को वहां खाने-पीने के सामान के लिए भी परेशान होना पड़ा। जयपुर से गए हजयात्रियों ने फोन पर बताया कि एयरपोर्ट पर खाने-पीने के पाकाफी इंतजाम से उन्‍हें परेशान का सामना करना पड़ा।
इधर,हजयात्रियों की दसवीं फ्लाइट सांगानेर एयरपोर्ट से गुरुवार को करीब 3 घंटे की देरी से रवाना हुई। इससे हजयात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट की रवानगी का समय सुबह 8:30 बजे का था, लेकिन यह करीब साढ़े ग्यारह बजे रवाना हुई।
जानकारी के अनुसार इस फ्लाइट में 235 हजयात्री हज के लिए गए। इन्हें मिलाकर राज्य से अब तक 2350 हजयात्री रवाना हो चुके हैं।
9वीं फ्लाइट के यात्री जेद्दा पहुंचे:
स्टेट हज कमेटी के सदस्य हाजी शाहिद मोहम्मद ने बताया कि नवीं फ्लाइट के हजयात्री जेद्दा पहुंच चुके हैं। दसवीं फ्लाइट भी जयपुर से रवाना हो चुकी है।
आगे देखें: आबूधाबी एयरपोर्ट पर अटके हजयात्री।