पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सील की कार्रवाई पर वसूले १७ लाख रुपए

सील की कार्रवाई पर वसूले १७ लाख रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर नगर निगम मुख्‍यालय। फाइल फोटो।
जयपुर। जयपुर नगर निगम के मोती डूंगरी जोन ने गुरुवार को दो व्‍यवसायिक प्रतिष्‍ठानों के खिलाफ यूडी टैक्‍स नहीं चुकाने पर कार्रवाई की गई। दोनों प्रतिष्‍ठानों का निगम के दस्‍ते ने सीज कर दिया और जल्‍द ही इस कार्रवाई का असर भी हुआ, निगम को इन दोनों कार्रवाईयों से 17 लाख रुपए से अधिक की राजस्व वसूली हुई। कार्रवाई जवाहर नगर कच्ची बस्ती स्थित सत्य सांई कॉलेज और आदर्श नगर स्थित मैसर्स रास क्रियेशन्स पर की गई।
जानकारी के अनुसार कॉलेज पर यूडी टैक्स के 38 लाख 56 लाख रुपए बकाया थे। सील के बाद संस्था ने 15 लाख रुपए जमा करा दिए। वहीं मैसर्स रास क्रियेशन्स ने कार्रवाई करने से पहले ही अधिकारियों को मौके पर बकाया राशि का चैक दे दिया। इस पर 2 लाख 44 हजार रुपए यूडी टैक्स बकाया था।
उल्‍लेखनीय है कि निगम बकाया टैक्स पर दोनों संस्थाओं को कई बार नोटिस दे चुका थाा। इसके बाद भी बकाया यूडी टैक्स जमा नहीं कराया। इस पर गुरुवार को सील की कार्रवाई की। कार्रवाई के समय निगम अधिकारियों को लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा। कार्रवाई जोन आयुक्त आशीष वर्मा के नेतृत्व में की गई।