जयपुर। नगर निगम के हवामहल जोन (पश्चिम) की ओर से गृह और नगरीय विकास कर के लिए गुरुवार से शिविर लगाकर गृह एवं यूडी टैक्स वसूली शुरू कर दी गई। शिविर में जोन क्षेत्र में आने वाले लोग गृह एवं नगरीय विकास कर जमा करा सकेंगे। जानकारी के अनुसार शिविर जोन आयुक्त मदन शर्मा के नेतृत्व में 30 सितम्बर तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक 17 जगह लगाए जाएंगे।
यहां-यहां लगेंगे कैंप:
कैंप पुरोहितजी का कटला, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल, ग्लोब ट्रांसपोर्ट कंपनी,पीतलियों का चौक, जयलाल मुंशीजी का रास्ता के तीसरा चौराहा, कोआपरेटिव बैंक के पास कंवर नगर, गोपालजी का रास्ता में पिंजरापोल गौशाला, इंद्रा बाजार में पुरुषार्थी पार्क, शिवाजी पार्क में अशोका टेंट हाउस, चौड़ा रास्ता में लिबर्टी शोरूम, ब्रह्मपुरी बस स्टैंड, भिंडों का रास्ता में राजाराम की धर्मशाला, बापू बाजार में धूला हाउस, राजा शिव दास जी का रास्ता खाटू हाउस के बाहर, जैन औषधालय के नीचे बोरड़ी का रास्ता, मनिहारों का रास्ता में महावीर पार्क, अमर जैन अस्पताल के पास नवरत्न अपार्टमेंट में लगाए जाएंगे। इन जगह पर रहने वाले लोग आसपास के कैंप में टैक्स जमा करा सकेंगे।