- Hindi News
- अधिकारियों के प्रमोशन वेतन वृद्धि अटकी परिवहन विभाग की संस्थापन शाखा में २०० से अधिक फाइलें अटक
अधिकारियों के प्रमोशन-वेतन वृद्धि अटकी परिवहन विभाग की संस्थापन शाखा में २०० से अधिक फाइलें अटकी
भास्कर न्यूज . जयपुर
कर्मचारियों की लापरवाही के कारण परिवहन विभाग की संस्थापन शाखा और आरटीओ की लेखा शाखा में लंबे समय से फाइलें अटकी हुई है। इस कारण कर्मचारियों और अधिकारियों जीपीएफ, एरियर, प्रमोशन, वेतन वृद्धि, परनिंदा और सुनवाई के मामले अटके गए हैं। शाखा में इंस्पेक्टरों को मिले दंड का निस्तारण हो गया, लेकिन इसमें संशोधन नहीं किया जा रहा है। शाखा में लंबे समय से करीब २०० से अधिक फाइलें अटकी हुई है। परिवहन सचिव को प्रार्थना -पत्र देने के बाद भी कर्मचारी फाइलेंं पुटअप नहीं कर रहे हैं। कई प्रार्थना-पत्र को कर्मचारियों ने रद्दी की टोकरी में डाल दिया है। सबसे अधिक मामले इंस्पेक्टरों के हैं। शाखा में कई कर्मचारी तो ऐसे लगे हुए है, जिन्हें पत्र का जवाब नोटशीट पर लिखना ही नहीं आता।