जयपुर। नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही के कारण शहर की सफाई व्यवस्थ गड़बड़ा गई है। लोगों के मकानों के आगे से कचरा नहीं उठ रहा है। इस कारण लोगों को मजबूरन गंदगी में रहना पड़ रहा है। हालात यह है कि निगम की ओर से शहर की तंग गलियों में संचालित बैट्री चलित ऑटो रिक्शा गायब हो गए हैं।
इस कारण गलियों में से कचरा नहीं उठ रहा है। सबसे अधिक गंदगी चारदीवारी और मानसरोवर में है। यहां पर अधिकारियों लंबे समय से सफाई की मॉनिटरिंग नहीं कर रहे है।
इन जगहों पर सुबह देर तक कचरा डिपो से कचरा नहीं उठ रहा। रात्री के समय होने वाली सफाई नहीं हो रही है। इससे लोगों को निजी सफाई कर्मी लगाने पड़ रहे हैं।