जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने बुधवार देर रात सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया, लेकिन इसमें अभ्यर्थियों के प्राप्तांक जारी नहीं किए। इससे परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों में आक्रोश है।
आयोग ने यह परीक्षा 21 से 25 फरवरी तक राज्य के विभिन्न शहरों में आयोजित की थी। जयपुर में इस परीक्षा में करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने भाग्य आजमाया था। अभ्यर्थियों ने प्राप्तांक जारी करने की मांग की है। आयोग ने कट ऑफ मार्क्स तो जारी कर दिए हैं। आयोग ने इस भर्ती के लिए विषयवार परीक्षा आयोजित की थी।
एडवोकेट संदीप कलवानिया का कहना है कि आयोग ने इससे पहले हुई परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को प्राप्तांक भी जारी किए हैं। परिणाम में पारदर्शिता के लिए आयोग को प्राप्तांक जारी करने चाहिए थे। ऐसे में तो अभ्यर्थी इस परीक्षा के परिणाम पर ही सवाल उठा रहे हैं।