पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ.फारुख अब्दुल्ला शुक्रवार को आएंगे जयपुर

डॉ.फारुख अब्दुल्ला शुक्रवार को आएंगे जयपुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. फारुख अब्दुल्ला । फाइल फोटो।
जयपुर। पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री डॉ. फारुख अब्दुल्ला शुक्रवार को जयपुर आएंगे। डॉ. अब्दुल्ला एसएमएस मेडिकल कॉलेज में अफोर्डेबल मेडिकल केयर, साइंस एंड सोसायटी-दी ऑन्कोलॉजी मॉडल पर दोपहर 1 बजे ओरिएंशन प्रोग्राम को संबोधित करेंगे।
जानकारी के अनुसार ऑरिएंशन लेक्चर देश के नामी गिरामी ऑन्कोलोजिस्ट प्रोफेसर जीएस भट्टाचार्य देंगे। डॉ. भट्टाचार्य इंडियन सोसायटी ऑफ मेडिकल एंड पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी के प्रेसिडेंट भी हैं।
इस मौके पर एसएमएस मेडिकल कॉलेज की ओर से शेर-ए-कश्मीर शेख मोहम्मद अब्दुल्ला ओरिएशन अवार्ड 2013 दिया जाएगा। यह अवार्ड कोलकाता स्थित आनंदपुर फोर्टिस हॉस्पिटल के मेडिकल ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के इंचार्ज डॉ. भट्टाचार्य को ही दिया जाएगा।