पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईजी जिलों में जाकर करेंगे जनसुनवाई, इसके आधार पर भरी जाएगी एसीआर

आईजी जिलों में जाकर करेंगे जनसुनवाई, इसके आधार पर भरी जाएगी एसीआर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। प्रदेश में रेंज मुख्यालयों में तैनात आईजी को अब लोगों की समस्या सुनने और अपराधों को नियंत्रण करने के लिए एक माह में दस दिन जिला मुख्यालयों का दौरा और छह नाइट होल्ड करना पड़ेगा।
वहां आईजी को जनसुनवाई करनी पड़ेगी। डीजीपी ओमेन्द्र भारद्वाज ने हाल ही एक आदेश जारी कर सभी रेंज आईजी को यह निर्देश दिए हैं। इसके आधार पर ही रेंज आईजी की एसीआर भरी जाएगी।
पुलिस मुख्यालय के इन आदेशों की पालना नहीं करने पर रेंज आईजी के खिलाफ विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा। रेंज आईजी को हर माह दौरा कर संबंधित जिलों की फीडबैक रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजनी पड़ेगी।
जोधपुर और उदयपुर रेंज के अधीन छह-छह जिले हैं व अजमेर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा रेंज के अधीन चार-चार जिले आते हैं।
दरअसल पहले रेंज आईजी को एक माह में चार दिन जिला मुख्यालयों का दौरा करना और चार नाइट वहां रुककर लोगों की समस्या सुनने और उनको दूर करने के आदेश थे। इसके साथ संबंधित जिलें में हो रहे अपराधों की समीक्षा कर उचित कार्रवाई कराना और कामकाज में लापरवाही कर रहे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का गृह विभाग ने आदेश दिया था लेकिन रेंज आईजी मुख्यालय पर बंद कमरों में बैठे-बैठे जिला मुख्यालयों की मॉनीटरिंग कर रहे थे।
ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही थी और अपराधों पर लगाम नहीं लग पा रही थी। ऐसी शिकायत पुलिस मुख्यालय को मिली तो डीजीपी ने सभी रेंज आईजी को मुख्यालय छोड़कर एक माह में दस दिन जिला मुख्यालयों का दौरा करने और छह नाइट वहीं रुकने के आदेश दिए हैं।
आईजी मुख्यालयों पर तैनात अफसर
अमृत कलश - अजमेर रेंज आईजी
डीसी जैन - जयपुर रेंज
बीजू जार्ज जोसफ - भरतपुर रेंज आईजी
एलएन मीना - बीकानेर रेंज आईजी
आनंद श्रीवास्तव- उदयपुर रेंज आईजी
आरपी मेहरदा - कोटा रेंज आईजी
सुनील दत्त - जोधपुर रेंज आईजी