प्रतिकात्मक तस्वीर।
जयपुर। राहगीरों के साथ लूट की वारदात करने वाले तीन बदमाशों को विद्याधर नगर थाना पुलिस ने बुधवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इरफान उर्फ शक्तिमान, मोहम्मद फरीद और बबलू भट्टा बस्ती इलाके के रहने वाले है। आरोपियों ने लूट की चार वारदाते कबूली हैं। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी पैदल चलने वाले राहगीरों के मोटरसाइकिल से टक्कर मार देते थे और उनसे मारपीट कर जेब से नगदी लेकर फरार हो जाते थे।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में सेंट्रल स्पाइन निवासी सौरभ अम्बेरिया ने आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी सौरभ के साथ मारपीट कर उसकी जेब से नगदी व
मोबाइल ले गए थे। सौरभ ने मोटरसाइकिल के नंबरों के आधार पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मोटरसाइकिल के नंबरों के आधार पर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।