पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थी मित्रों ने भाजपा मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

विद्यार्थी मित्रों ने भाजपा मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते विद्यार्थी मित्र।
जयपुर। राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ की ओर से गुरुवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विद्यार्थी मित्रों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी और समायोजन की मांग की। प्रदर्शन के बाद वे मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, संयोजक अशोक सिहाग, उपाध्यक्ष सांवर सिंह राठौड़, दौसा जिला अध्यक्ष निशांत शर्मा, मक्खनलाल मीणा, हेमंत गठाला ने कहा कि सरकार ने 23 हजार विद्यार्थी मित्रों की सेवाएं 30 अप्रैल को समाप्त कर दी थी। वे सरकार से नए सत्र में वापस स्कूलों में लगाने का आदेश जारी करने व समायोजन की मांग कर रहे हैं। सरकार हर बार केवल आश्वासन दे रही है, इससे उनके भूखे मरने की नौबत आ गई है। जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मान लेती, आंदोलन जारी रहेगा।

पिछले दिनों टंकी पर चढ़ गए थे विद्यार्थी मित्र :
8 अगस्त को हसनपुरा पुलिया के पास जलभवन स्थित पानी की टंकी पर 6 विद्यार्थी मित्र चढ़ गए थे। उनका 10 जुलाई से उद्योग मैदान में धरना चल रहा था। इसके 29वें दिन वे टंकी पर चढ़े। अगले दिन सरकार के लिखित आश्वासन से उन्होंने धरना समाप्त कर दिया था।
शिक्षामंत्री दे चुके हैं यह बयान :
शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ पिछले दिनों यह कह चुके हैं कि कोर्ट के आदेश के कारण विद्यार्थी मित्रों को वापस नहीं लगाया जा सकता। लेकिन सरकार उनके बारे में कोई रास्ता तलाशने का प्रयास कर रही है।
फोटो एवं वीडियो: राजेश कुमावत
आगे देखें: विद्यार्थी मित्रों के प्रदर्शन का VIDEO-