पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरिस्का के आसपास के गांवों में सियार का आतंक

सरिस्का के आसपास के गांवों में सियार का आतंक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। विधानसभा में गुरुवार को बानसूर विधायक शकुंतला रावत ने सरिस्का के आसपास के गांवों में सियारों के आतंक का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सरिस्का के वन्यजीवों के कारण बानसूर के आसपास के गांव जो बानसूर विधानसभा क्षेत्र में पडते हैं, उनमें मौजूद पशुधन पर संकट छाया हुआ है।
सरिस्का वनक्षेत्र के वन्यजीव मुख्य रूप से सियार गांवों में घुस जाते हैं और मनुष्य और पशुधन पर हमला करते हैं। रावत का कहना था कि सियार ने अब तक ग्रामीण इलाकों में कई लोगों और दुधारू पशुओं को ​घायल कर दिया जिससे कुछ की तो मौत तक हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे वन्यजीव भैंस को मार देते हैं, लेकिन उनके मालिकों को बकरी का मुआवजा भी नहीं मिलता। ऐसे में सरकार पीड़ित परिवारो को उचित मुआवजा देने की व्यवस्था करे जिससे उन्हें राहत मिल सके।