पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो नए विधायकों ने ली शपथ

दो नए विधायकों ने ली शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। उपचुनावों में जीते दो नवनिर्वाचित विधायकों ने गुरुवार को विधानसभा में शपथ ग्रहण की। इसमें कोटा दक्षिण से जीते भाजपा के संदीप शर्मा और सूरजगढ़ से जीते कांग्रेस के श्रवण कुमार शामिल हैं।

विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने इन्हें शपथ दिलाकर सदन की कार्यवाही में शामिल कराया। इस दौरान दोनों ही नवनिर्वाचित विधायकों को सदन में मौजूद सदस्यों ने बधाई दी।
संदीप शर्मा के लिए विधानसभा का यह पहला सत्र होगा, जबकि श्रवण कुमार पूर्व में भी राज्य विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। दोनों ही विधायकों का कहना है कि जनता ने जिस उम्मीद से चुनकर इन्हें विधानसभा तक पहुंचाया है, वो उन उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे सदन में उठाकर जनता की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।