जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (ग्रुप-सैंकड) विभाग ने एक आदेश जारी कर प्रदेश में निशुल्क जांच व दवा योजना को बेहत्तर बनाने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। प्रमुख सचिव ( चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) की अध्यक्षता में बैठक इसी माह में आयोजित होगी। आदेश 23 जनवरी 2014 के अतिक्रमण में निकाला है।
कौन-कौन रहेंगे सदस्य:
निदेशक ( जन स्वास्थ्य) : सदस्य सचिव
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य : सदस्य
विभागाध्यक्ष फार्माकोलॉजी विभाग एसएमएस जयपुर: सदस्य
विभागाध्यक्ष पैथोलोजी विभाग, एसएमएस जयपुर: सदस्य
प्राचार्य : आरयूएचएस मेडिकल कॉलेज जयपुर: सदस्य
सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ.जे.पी.ऋषि: सदस्य