पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूमि अर्जन विधेयक प्रवर समिति को सौंपा गया

भूमि अर्जन विधेयक प्रवर समिति को सौंपा गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूमि अर्जन विधेयक के विवादित प्रावधानों पर कल घनश्याम तिवाडी ने की थी आपत्ति
अब सदन की प्रवर समिति करेगी इस विधेयक का परीक्षण
विधानसभा संवाददाता. जयपुर
भूमि अर्जन विधेयक फिलहाल टल गया है। विधेयक को विधानसभा की प्रवर समिति को सौंप दिया गया है।
भूमि अर्जन विधेयक के विवादित प्रावधानों पर बुधवार को भाजपा विधायक घनश्यम तिवाडी ने आपत्ति् की थी। इसके बाद सरकार ने यू टर्न लिया। बुधवार को ही बीएसी की बैठक में ही यह तय हो गया कि इसे मौजूदा सत्र में पारित करवाने की बजाय प्रवर समिति को सौंप दिया जाए। गुरुवार को विधानसभा में जब विधेयकों पर चर्चा शुुरू हुई तो पूर्व विधायकों के परिजनों की पेंशन बढाने का विधेयक पारित करने के बाद भूमि अर्जन विधेयक को प्रवर समिति को सौंप दिया गया। संसदीय कार्यमंत्री राजेंद्र राठौड ने भूमि अर्जन विधेयक को प्रवर समिति को सौंपने का प्रस्ताव रखा जिस पर सदन की मंजूरी दे दी गई। अब विधेयक प्रवर समिति के पास चला गया है। विधानसभा की प्रवर समिति इस विधेयक के सभी प्रावधानों का परीक्षण करेगी।