(फोटो: राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार मूक बधिर उच्च माध्यमिक स्कूल में परिचय पत्र वितरण समारोह में परिचय पत्र बांटे गए।)
जयपुर। पहली बार मूक बधिर स्कूल के बच्चों को भी परिचय पत्र बांटे गए हैं। गुरुवार को त्रिमूर्ति सर्किल स्थित राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार मूक बधिर उच्च माध्यमिक स्कूल में परिचय पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें स्कूल के सभी बच्चों को परिचय पत्र बांटे गए।
इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक कमलेश शर्मा मौजूद थे। उन्होंने बच्चों को परिचय पत्र वितरित किए। शर्मा ने स्कूल प्रबंधन के इस प्रयास की काफी सराहना की।
स्कूल प्रिंसिपल महेश वाधवानी ने बताया कि मूक बधिर बच्चों को परिचय पत्र काफी आवश्यक है। वे न बोल सकते हैं और न ही सुन सकते हैं। ऐसे में बच्चें कहीं इधर-उधर हो जाए तो कोई भी इन कार्ड पर अंकित पते या फोन नंबर के माध्यम से उन्हें यथा स्थान पहुंचा सकता है।
लाल व नीले दो रंगों में बने हैं कार्ड:
कार्ड दो तरह के बनाए गए हैं। लाल रंग आवासीय बच्चों के लिए और नीले रंग के कार्ड गैर आवासीय विद्यार्थियों के लिए है। वाधवानी ने बताया कि कार्ड बनाने में शशि बंसल ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।
photo by Vinod Mittal.