पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूके की ग्रेट डिबेट आज जयपुर में

यूके की ग्रेट डिबेट आज जयपुर में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। क्लाइमेट चेंज एन्वॉयरमेंट और इकोनॉमी पर किस तरह असर डाल रहा है, ग्लोबली इसका क्या और कितना असर पड़ेगा। इन्हीं पहलुओं पर शुक्रवार को जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी में डिबेट का आयोजन किया जाएगा। ये डिबेट ब्रिटिश हाई कमिश्नर चंडीगढ़ की ओर से होगी। ये पहला मौका है जब यूके के ग्रेट डिबेट कॉम्पटीशन जयपुर में हो रही है।
दोपहर ढाई बजे से शुरू होगी डिबेट

डिबेट दोपहर ढाई बजे से शुरू होगी। इस डिबेट को ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर डेविड लिलीयट,आईपीएस एवी शुक्ला, यूएन के फॉरमर ट्रेनर और प्रो. एनसी पहाडिय़ा जज करेंगे। वहीं दैनिक भास्कर, जयपुर के संपादकीय सलाहकार महेन्द्र सुराणा इस डिबेट को चेयर करेंगे। इसका टॉपिक क्लाइमेट चेंज इज टू हाई ए प्राइस टू पे फॉर इकॉनोमिक डवलपमेंट रहेगा।