जयपुर। टेक्सटाइल मार्केट में क्या स्कोप हैं। आने वाले समय में रोजगार के क्या अवसर होंगे? इसी को ध्यान में रखकर आईआईएस यूनिवर्सिटी में नेशनल सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
फैशन और टेक्सटाइल डिपार्टमेंट की ओर से ये सेमिनार शुक्रवार और शनिवार दो दिन होगी। इसमें राजस्थान के अलग अलग कोनों से लगभग 170 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
गौरतलब है कि टेक्सटाइल एवं कॉस्ट्यूम इंडस्ट्री इंडियन इकॉनॉमी में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। इसमें लगभग 38 लाख लोगों को रोजगार मिला है। ऐसे में कृषि के बाद ये दूसरा रोजगार प्रदाता क्षेत्र है।