पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ८० स्कूलों के स्टूडेंट्स और ३० से ज्यादा डॉक्टर्स आएंगे साइकिल मैराथन में

८० स्कूलों के स्टूडेंट्स और ३० से ज्यादा डॉक्टर्स आएंगे साइकिल मैराथन में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। एक बार फिर गुलाबी नगरी मैराथन की साक्षी बनेगी। इस बार यह मैराथन कोई आम मैराथन नहीं होगी, बल्कि साइकिल मैराथन होगी। इसमें पुलिस, स्टूडेंट्स, डॉक्टर और साइकिल एक्सपर्ट शामिल होंगे।
साइकिल मैराथन 28 सितंबर को होगी। इसके आयोजक मनोज भारद्धाज और सिंगर रविंद्र उपाध्याय ने बताया कि मैराथन सुबह पांच से 8.30 बजे तक होगी। इस दौरान अलग-अलग राउंड में साइक्लिस्ट को छोड़ जाएगा।
सिंगर रविंद्र उपाध्याय ने बताया, मैं भी इस इवेंट से जुड़ना चाहता था। यही कारण है, मैंने साइकिल को प्रमोट किया है। मैं भी 28 सितंबर को साइकिल चलाता मिलूंगा और जयपुराइट्स को साइकिल के जरिए हेल्दी रहने और पॉल्यूशन को कम करने की अपील करूंगा।

मनोज ने बताया, वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर हम यह आयोजन हर साल करते हैं। इस बार इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए रविंद्र को भी जोड़ा है। साइकिल मैराथन में फर्स्‍ट आने वाले को 21 हजार और सैकंड पोजिशन लाने वाले को 11 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।
कार्यक्रम से 80 से ज्यादा स्कूलों के बच्चों को जोड़ा गया है। साथ ही कुछ प्रोफेशनल साइक्लिस्ट भी आएंगे।