फोटो: मूवी प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंची एक्ट्रेस नोरा फतह।
जयपुर। बॉलीवुड एक्टर कमल सदाना की बतौर डायरेक्टर आने वाली पहली फिल्म 'रोर -द टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स' को प्रमोट करने गुरुवार को फिल्म के स्टार्स जयपुर पहुंचे। इस मौके पर लाइव परफॉर्मर और सिंगर अली कुली मिर्जा,
आदिल चहल के साथ एक्ट्रेस
नोरा फतह भी प्रमोशनल इवेंट्स में शामिल हुईं। तीनों स्टार इस दौरान जगतपुरा स्थित एसकेआईटी कॉलेज में स्टूडेंट्स के साथ भी रूबरू हुए और फिर जयपुराइट्स के बीच मूवी प्रमोट की।
उल्लेखनीय है कि यह फिल्म 19 सितम्बर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में लाइव परफॉर्मर और सिंगर अली कुली मिर्जा के साथ आदिल चहल और नोरा फतह मुख्य भूमिका में हैं।
इस अवसर पर अली ने बताया, मैं इसमें एक कमांडर की भूमिका में हूं जो शेरों को मारने के लिए जंगल में जाता है। उन्होंने कहा, मूवी की शूटिंग सुंदर वन मे की गई है। साथ ही मूवी के लिए शेरों का भी ऑडिशन लिया, जो कि ट्रेंड शेर थे। मूवी कहानी एक नौजवान से शुरू होती है। यहां शेर उस युवा के भाई को मार डालता है। बस यहीं से वह जंगल में जाता है और शेरों को मारने का संकल्प लेता है।
आदिल ने कहा, मैं कमांडो हूं और इंजीनियर की भी भूमिका निभाई है। मेरे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण मूवी है। वहीं नोरा ने कहा, क्रेजी जेनी की भूमिका में हूं जो कमांडोज के साथ जंगल में जाती है। बस यहीं से मूवी की कहानी आगे बढ़ती है।
फोटो व वीडियो: मनोज श्रेष्ठ
आगे देखें: अली कुली, आदिल चहल और नोरा फतह की बातचीत का वीडियो और तस्वीरें।