जयपुर। जयपुराइट्स को मन पसंद आशियाना खरीदने का सपना पूरा हो पाएगा। उन्हें एक ही छत के नीचे बजट क्लास से लेकर लग्जरियस फ्लैट्स और विला खरीदने का अवसर मिलेगा।
शहरवासियों को यह प्लेटफॉर्म शुक्रवार से शुरू होने जा रहे दैनिक भास्कर प्रॉपर्टी एक्सपो-2014 में मिलेगा। अमरूदों के बाग में आयोजित होने वाले इस एक्सपो में नई लगजूरियस सुविधाओं के साथ करोड़ों रुपए के फ्लैट्स डिस्प्ले होंगे।
एक्सपो में शहर के नामी गिरामी बिल्डर्स, डवलपर्स और कॉलोनाइजर्स पार्टिसिपेट कर रहे हैं। यूडीबी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर रविंद्र सिंह ठक्कर ने बताया कि एक्सपो में हाईली लगजूरियस विला डिस्प्ले किए जा रहे हैं।
मानसरोवर स्थित इस प्रोजेक्ट में एक से सवा करोड़ तक के विला होंगे। इन विला में म्यूजिकल गार्डन होंगे। वहीं, किसान धर्म कांटे के पास 80 फ्लैट्स का नया प्रोजेक्ट आ रहा है। इसमें क्लब हाउस के लिए अलग से बिल्डिंग होगी।