पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लाइंड ऑफिसर्स को दिया प्रशिक्षण

ब्लाइंड ऑफिसर्स को दिया प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग को ऑपरेट करना और बैंकिंग फाइनेंस में इस्तेमाल करने को लेकर गुरूवार से तीन दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पंजाब नेशनल बैंक की ओर से किया गया।
इसमें बैंक के ब्लाइंड ऑफिसर्स को कम्प्यूटर पर काम करने के लिए ऑडियो साफ्टवेयर (जास) का प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम में बैंक के सर्किल हैड पी. एन. डोगरा भी मौजूद थ। इसमें अलग-अलग जगहों से आए ऑफिसर्स को एडवांस तकनीक सिखाई गई।

वर्कशॉप में एक्सपर्ट प्रेम शंकर शर्मा ने ट्रेनिंग के दौरान डेमो दिया गया। सभी प्रतिभागियों ने कम्प्यूटर पर बैंकिंग और ई बैंकिंग को समझा। बैंक कस्टमर्स को इन सुविधाओं को प्रदान करने के प्रोसेस को भी बताया गया।