पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीएनएम और एनएनएम को सेवा पूर्व मिलेगा प्रशिक्षण

जीएनएम और एनएनएम को सेवा पूर्व मिलेगा प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। प्रदेश में संचालित नर्सिंग व स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नीपी तथा जपाइगो के तकनीकी सहयोग से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे वे गुणवत्ता से युक्त काम कर सकेंगे।
विशिष्ट शासन सचिव एवं मिशन निदेशक (॰नेशनल हैल्थ मिशन) नवीन जैन ने बताया कि नीपी व जपाइगो जैसी संस्थाओं का तकनीकी सहयोग लिया जाएगा और मूलभूत संसाधनों की कमी दूर की जाएगी।
उन्होंने बताया कि नियमित एवं व्यावहारिक सत्रों के संचालन की आवश्यकता है। प्रदेश में बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए गुणात्मक सुधार करें। नर्सिंग प्रशिक्षण में नियमित क्लासेज के संचालन, समयबद्ध प्रशिक्षण सत्र चलाने फैकल्टीज में सत्र विभाजन निर्धारित करने एवं प्रशिक्षण से संबंधित संसाधनों की स्थिति के बारें में विस्तार से चर्चा की।