पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मापदंड पूरे करने वाले ही बनेंगे सीएमएचओ व पीएमओ

मापदंड पूरे करने वाले ही बनेंगे सीएमएचओ व पीएमओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) व प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) के चयन के लिए निदेशक (जन स्वास्थ्य) की अध्यक्षता में चार सदस्यों की स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है।
कमेटी में निदेशक ॰परिवार कल्याण, निदेशक (एड्स), राजकीय कांवटिया अस्पताल के वरिष्ठ विशेषज्ञ एवं सेठी कॉलोनी सेटेलाइट अस्पताल के वरिष्ठ विशेषज्ञ शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि बजट घोषणा में चयन के लिए मापदंड बनाने थे।

ऐसा होगा चयन
-वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी या कनिष्ठ विशेषज्ञ पद पर तीन साल और अधिक अनुभव।
-वरिष्ठ या कनिष्ठ विशेषज्ञ एवं उच्च पद पर कार्यरत अधिकारी जिनकी सेवानिवृत्ति में कम से कम तीन साल बाकी हो।
-किसी भी तरह की अनियमितता, गबन एवं राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही नहीं होनी चाहिए
-पीएमओ और सीएमएचओ के पदों के लिए पात्र अभ्यार्थियों के पिछले सात साल के वार्षिक कार्य मूल्यांकन देखना