पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर डिस्कॉम: अब वेबसाइट पर मिलेगी अब बिजली कटौती की जानकारी

जयपुर डिस्कॉम: अब वेबसाइट पर मिलेगी अब बिजली कटौती की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। अब शहर व कस्बों में बिजली कटौती की जानकारी बिजली कंपनी की वेबसाइट पर भी मिल सकेगी। बिजली कंपनी के इंजीनियरों को रोजाना वेबसाइट पर बिजली कटौती अपडेट करनी होगी।
इससे बिजली कटौती की जानकारी हासिल करने के लिए उपभोक्ता को सिर्फ एक क्लिक करना होगा। जल्दी ही बिजली कंपनियों की वेबसाइट पर पूरी जानकारी मिलनी शुरू हो जाएगी।

बिजली कटौती से लेकर बिजली की खरीद किस कीमत पर की जा रही है, यह भी पता लगा सकेंगे। वेबसाइट पर यह जानकारी भी होगी कि बिजली की राज्य में क्या स्थिति चल रही है। फिलहाल वेबसाइट पर काम चल रहा है।
इतना ही नहीं बिल वितरण की स्थिति, स्थानीय अधिकारियों के नंबर, उपभोक्ताओं से जुड़े नए ऑर्डर, डिस्कॉम के टोल फ्री नंबर भी वेबसाइट पर मिल सकेंगे।