पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह शिविरों में बच्चों को मिलेंगे बिस्किट

भामाशाह शिविरों में बच्चों को मिलेंगे बिस्किट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। भामाशाह नामांकन शिविरों में महिलाओं के साथ आने वाले नौ साल से छोटे बच्चों को ग्लूकोज बिस्किट दिए जाएंगे। मुख्य सचिव के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है ताकि शिविर में आने वाली महिलाओं व बच्चों को दिक्कत नहीं हो।

मुख्य सचिव राजीव महर्षि ने सभी कलेक्टर को हाल ही इस संबंध में निर्देश दिए हैं। महर्षि ने निर्देश में कहा है कि प्रत्येक पैक में चार से छह बिस्किट्स होने चाहिए। बिस्किट अच्छी कंपनी के होने के साथ ही अवधिपार नहीं हों। उनकी पैकिंग सही प्रकार से हो, यह सुनिश्चित करने को भी कहा है। प्रशासन को यह व्यवस्था बैंकों एवं स्थानीय सहयोग से करनी होगी।
अधिकारियों का कहना है कि महिलाएं छोटे बच्चों के साथ शिविर में आती हैं। वहां समय लगता है। बच्चे भूख से परेशान होकर रोते हैं तो महिलाएं कई बार बगैर नामांकन करवाए चली जाती हैं। वे नामांकन करवा कर ही जाएं, इस मंशा से बिस्किट्स की व्यवस्था का निर्णय लिया गया है।