पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माहिर आजाद और उशी खां मेडिकल आईसीयू में भर्ती, उशी खां की तबीयत नाजुक

माहिर आजाद और उशी खां मेडिकल आईसीयू में भर्ती, उशी खां की तबीयत नाजुक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री बरकतुल्ला खां की पत्नी उशी खां की तबीयत काफी नाजुक हो गई है। वहीं दूसरी ओर एसएमएस अस्पताल की आईसीयू में शुक्रवार रात भर्ती कराए गए कांग्रेस के माहिर आजाद की तबीयत में सुधार है। उन्हें पेट में इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्‍पताल से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल आईसीयू में भर्ती उशी खां को वेंटीलेटर पर लिया गया है। गौरतलब है कि उशी खां की तबीयत खराब होने पर दो सितम्बर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि दो दिन बाद तबीयत में सुधार हुआ लेकिन शुक्रवार सुबह उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई।