पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेनों में बढाए कोच

ट्रेनों में बढाए कोच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतिकात्‍मक तस्‍वीर।
जयपुर। रेलवे ने अगले महीनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रेनों में कोच बढाए हैं। ट्रेनों में कोच की बढ़ोतरी से नवरात्रि और दशहरा पर्व पर रेलवे का सफर आसान होने की उम्‍मीद है।
सीपीआरओ तरूण जैन ने बताया कि सिकन्दराबाद-बीकानेर एक्सप्रेस में 30 सितम्बर तक और इसी ट्रेन में बीकानेर से 3 अक्टूबर तक एक थर्ड एसी कोच की बढोतरी की गई है। इस बढोतरी से वर्धा, जलगांव, सूरत, अहमदाबाद, जोधपुर, नोखा आदि स्टेशनों के यात्रियों को फायदा होगा।
इसके अलावा अजमेर-हजरत निजामुददीन द्वि साप्ताहिक जन शताब्दी एक्सप्रेस में 19 सितम्बर से 14 नवम्बर तक दो द्वितीय कुर्सीयान श्र्रेणी के डिब्बों की बढोतरी की गई है। अजमेर-दिल्ली सरायरोहिल्ला त्रि साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस में 20 सितम्बर से 15 नवम्बर तक दो द्वितीय कर्सीयान श्रेणी के डिब्बे बढाए हैं। इससे फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, रेवाडी आदि स्टेशनों के यात्रियों को 156 अधिक सीट उपलब्ध हो सकेंगी।