जयपुर। जेके लोन अस्पताल में डॉक्टर ऐसे बच्चे की जिंदगी बचाने में जुटे हैं, जिसके हाथ, पैर नहीं हैं और अर्द्धविकसित मुंह है। इस बच्चे को बीकानेर से यहां लाया गया है। बच्चे को उसके परिजन सड़क पर फैंक गए थे और लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया था।
जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एसडी शर्मा ने बताया कि यह बच्चा 28 दिन का है और यह बीमारी कॉडल रिग्रेसिन सिंड्रोम कहलाती है। प्रदेश में इस तरह का पहला मामला सामने आया है। देश में इस तरह के एक-दो केस ही समने आए हैं।
बचा पाना बहुत मुश्किल
डॉ. एसडी शर्मा ने बताया कि बच्चे को बचा पाना काफी कठिन है। इसका कारण यह है कि बच्चा बहुत छोटा है और इसमें ब्लड की कमी है। इसकी नसें भी नहीं दिख रही हैं। इसके अलावा आंतरिक संरचना में हार्ट, लंग्स और मस्तिष्क हैं। अन्य अंगों के बारे में भी पता नहीं चल पा रहा है। ऐसे में बच्चे को बचाने में जुटी टीम को काफी परेशानी हो रही है।