पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशनकार्ड में गलती तो सेक्टर वार्डन १५ दिन में करवाएंगे सही

राशनकार्ड में गलती तो सेक्टर वार्डन १५ दिन में करवाएंगे सही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राशनकार्ड वितरण के दौरान या उसके बाद कोई त्रुटि (गलती) पायी जाती है तो संबंधित सेक्टर वार्डन त्रुटिपूर्ण राशनकार्ड दुबारा लेंगे। इसके बाद गलत राशनकार्ड को १५ दिन में सही करवा कर दुबारा संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। इसके साथ ही त्रुटिपूर्ण राशनकार्डोँ को भामाशाह नामांकन शिविर में भी सही करवाया जा सकेगा। इसको लेकर कलेक्टर ने दोनों डीएसओ को निर्देश जारी किए है।

शहर में वितरित किए जा रहे राशनकार्ड में वर्तनी व नाम की अशुद्धियां आ रही है। इससे लोगों के लिए राशनकार्ड ही अनुपयोगी हो गया है। राशनकार्ड की गलतियों को लेकर पिछले लंबे समय से कलेक्टर को शिकायतें मिल रही है। ऐसे में कलेक्टर को सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करने पड़े।
राशनकार्ड के दस रुपए चुकाने होंगे :
बीपीएल व अंत्योदय परिवार को नया राशनकार्ड निशुल्क मिलेगा। वहीं एपीएल परिवारों को नया डिजिटलाइज्ड राशनकार्ड दस रुपए लेकर दिया जाएगा। राशनकार्ड के भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद जिला रसद अधिकारी (प्रथम) ने यह निर्देश जारी किए है।
जिला रसद अधिकारी (प्रथम) पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार बीपीएल व अंत्योदय परिवारों को नवीन राशनकार्ड नि:शुल्क एवं एपीएल परिवारों को नवीन डिजिटाइज्ड राशनकार्ड १० रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है।