पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता सूची में नाम जोड़ने में लापरवाही करने वाले बीएलओ होंगे सस्पेंड

मतदाता सूची में नाम जोड़ने में लापरवाही करने वाले बीएलओ होंगे सस्पेंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। जिला प्रशासन ने नगर निगम चुनाव की वोटर लिस्ट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का 21 सितंबर (रविवार) को अंतिम मौका है। इसके बाद नाम नहीं जोड़े जाएंगे।
वहीं कलेक्टर ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व नाम संशोधन के विशेष अभियान के दौरान पोलिंग बूथ पर लापरवाही करने वाले बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) को सस्पेंड करने की हिदायत दी है। इसके साथ ही सभी बीएलओ को सुबह नौ से शाम छह बजे तक पोलिंग बूथ पर उपस्थित रहने के लिए कहा है, ताकि मतदाताओं को दिक्कत नहीं हो।
नगर निगम चुनावों की मतदाता सूची में नाम जुड़ाने व नाम संशोधन के लिए रविवार को विशेष अभियान होगा। इस अभियान में कोई भी व्यक्ति अपने पोलिंग बूथ पर जाकर अपना नाम मतदाता सूची में देख सकता है तथा नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर कृष्ण कुणाल के बताया कि जिले की समस्त नगरपालिकाओं एवं जयपुर नगर निगम क्षेत्र में निर्वाचक नामावलियों में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने का विशेष अभियान 21 सितम्बर को सभी मतदान केन्द्रों पर होगा।
सभी बीएलओ मतदान केंद्र पर मौजूद रहेंगे। मतदान केंद्र पर अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।