पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर के आव्हान पर स्कूलों में आज विशेष सफाई अभियान

कलेक्टर के आव्हान पर स्कूलों में आज विशेष सफाई अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। कलेक्टर कृष्ण कुणाल के आव्हान पर शनिवार को जिले की ८२ सरकारी स्कूलों में विशेष सफाई अभियान व श्रमदान किया गया। कलेक्टर के निर्देश के बाद सभी एसडीएम व बीडीओ भी अपने क्षेत्र की चयनित स्कूलों में पहुंचे तथा अभियान की मॉनिटरिंग की तथा खुद भी साफ- सफाई की।
कलेक्टर कृष्ण कुणाल भी शहर के आधा दर्जन स्कूलों में गए तथा छात्राओं को सफाई अभियान व श्रमदान का महत्व बताया। इस दौरान स्कूल में मरम्मत, विद्युत व्यवस्था में सुधार के काम भी किए गए। कलेक्टर के आग्रह पर जिले के सांसद व विधायकों ने भी स्कूलों में जाकर बच्चों को स्वच्छता का संदेश दिया ताकि भविष्य में यह अभियान एक जनआंदोलन का रुप ले सके। अभियान के दौरान पेयजल, नाश्ता सहित अन्य व्यवस्थाएं जिला शिक्षा अधिकारियों की ओर से की गई।

फोरम ने सफाई अभियान में किया सहयोग :
पुरस्कृत शिक्षक फोरम के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने बताया कि फोरम के तत्वाधान में शनिवार को मालवीयनगर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विशेष सफाई अभियान हुआ।