जयपुर। पुलिस आयुक्तालय द्वारा राज्य स्तरीय अन्तर रेंज पुलिस एथलेटिक्स व तैराकी खेलकूद प्रतियोगिताएं 10 से 12 अक्टूबर तक सवाई मानसिंह स्टेडियम एवं राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित की जाएगी।
पुलिस आयुक्त जंगा श्रीनिवास राव ने बताया कि पुलिस खेलकूद प्रतियोगिताओं में राजस्थान की समस्त रेंजों की टीमें शामिल होंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 10 अक्टूबर को मार्चपास्ट तथा शपथ ग्रहण समारोह के साथ होगा।
प्रतियोगिता में जयपुर रेंज, जोधपुर रेंज, जोधपुर कमिश्नरेट, भरतपुर रेंज, बीकानेर रेंज, कोटा रेंज, उदयपुर रेंज, अजमेर रेंज व जयपुर कमिश्नरेट की टीमें हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता का समापन समारोह 12 अक्टूबर को आरपीए में आयोजित होगा।
फोटो: प्रतिकात्मक तस्वीर।