बीटामेथासोन सोडियम फास्फेट टेबलेट की प्रतिकात्मक तस्वीर।
जयपुर। औषधि नियंत्रण संगठन ने जयपुर की सेठी कॉलोनी स्थित राजकीय विश्लेषक औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में बीटामेथासोन सोडियम फास्फेट टेबलेट जांच में गंभीर रूप से अवमानक पाई गई है। निर्माता कंपनी सोलन (हिमाचल प्रदेश) की इंड स्विफ्ट लिमिटेड (यूनिट सैकंड) की ओर से बनी दवा अवमानक मिली है।
औषधि नियंत्रण संगठन ने औषधि एवं प्रसाधन साम्रगी अधिनियम 1940 एवं नियम 1945 के प्रावधान के तहत अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखने के निर्देश दिए है।
बीटामेथासोन सोडियम फास्फेट टेबलेट आईपी:
- बैच नंबर 1165 व 1166, 2014-15, निर्माण तिथि अक्टूबर 2013, एक्सपायरी डेट सितंबर 2015
- बैच नंबर (1167, 68 व 69), 2014-15, निर्माण तिथि सितंबर 2013, एक्सपायरी डेट अगस्त 2015